खन्ना में वर्दी का रौब दिखा लोगों को डराने वाली लेडी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 05 Mar, 2026 05:12 PM

fake lady inspector arrest

खन्ना में खुद को लेडी इंस्पेक्टर बताकर लोगों को डराने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब डेस्क : खन्ना में खुद को लेडी इंस्पेक्टर बताकर लोगों को डराने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती की पहचान प्रिया निवासी आनंद नगर खन्ना के रूप में हुई है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में घूमती थी और खुद को इंस्पेक्टर बताकर लोगों को डराती-धमकाती थी।

बताया जा रहा है कि प्रिया लंबे समय से पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके के लोगों डरा कर अपना रौब जमाती थी। इसके साथ ही उन्हें धमकियां भी देती थी। उसकी गतिविधियों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई की और आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके पास वर्दी कहां से आई। इसके साथ ही उसने अभी तक कितने लोगों को धोखा दिया है इस बारे में भी पता किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!