चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा में EVMs, 900 सुरक्षा कर्मी तैनात, कल इतने बजे गिनती होगी शुरू

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2024 02:32 PM

evms under tight security in chandigarh 900 security personnel deployed

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद इस सीट पर किस्मत आजमा रहे 19 उम्मीदवारों का भविष्य ई.वी.एम. में बंद है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद इस सीट पर किस्मत आजमा रहे 19 उम्मीदवारों का भविष्य ई.वी.एम. में बंद है। अब यह ई.वी.एम.  4 जून को खुलेगा और वोटों की गिनती के बाद ही किसी एक के सिर पर संसद का सजेगा। मतदान के बाद सभी ई.वी.एम्स को सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

स्ट्रांग रूम को ताला लगाकर सील कर दिया गया है। ई.वी.एम्स को तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। यहां चंडीगढ़ पुलिस के अलावा रिजर्व फोर्स की एक बटालियन तैनात की गई है। साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरों से भी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की ई.वी.एम. के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। मतगणना के लिए न सिर्फ प्रशासन बल्कि पुलिस ने भी विशेष तैयारी की है।

मतदान के दिन सुरक्षा के लिए 10 बटालियन के करीब 900 जवान तैनात रहेंगे। इस के अलावा सी.सी.ई.टी. में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसके मुताबिक सभी पार्टियों के प्रतिनिधि यहां पहुंच सकेंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम में केवल जिन लोगों को जाने की इजाजत होगी उन्हीं को जाने दिया जाएगा। अधिकारी भी दिन-रात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे हुए हैं ताकि कोई गड़बड़ी न हो। अब 4 जून की सुबह इन स्ट्रांग रूम के ताले खोले जाएंगे और सभी पार्टियों के काउंटिंग एजेंटों के सामने गिनती शुरू की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!