शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सरकारी कालेजों में खाली पदों की भर्ती को लेकर की यह पहल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Dec, 2021 03:09 PM

education minister pargat singh took these steps regarding the recruitment

अपने वायदे पर खरा उतरते शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने राज्य के सरकारी कालेजों के लिए नए भर्ती किए गए सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

चंडीगढ़ (रमनजीत): अपने वायदे पर खरा उतरते शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने राज्य के सरकारी कालेजों के लिए नए भर्ती किए गए सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। परगट सिंह ने बताया कि यह राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पल है क्योंकि 25 सालों के लम्बे समय बाद रैगुलर नियुक्तियां की गई हैं। ध्यान रहे कि उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने 19 अक्तूबर को सरकारी कालेजों में टीचिंग काडर की 1091 और लाइब्रेरियन की 67 पदों समेत 1158 पदों पर 45 दिनों के अंदर-अंदर भर्ती करने का वायदा किया था।

समागम दौरान परगट सिंह ने 125 नए भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि बाकी रहते सहायक प्रोफैसरों को भी जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी भर्ती यू.जी.सी. के दिशा -निर्देशों अनुसार की गई है। इस मौके सचिव उच्च शिक्षा कृष्ण कुमार, डी.पी.आई. (कालेजों) उपकार सिंह, डी.पी.आई. (सैकेंडरी शिक्षा) सुखजीत पाल सिंह और सहायक डायरैक्टर उच्च शिक्षा डा. गुरदर्शन सिंह बराड़ उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!