शिक्षा मंत्री ने 36 हजार मुलाजिमों को लेकर किया अहम ऐलान, कैप्टन को दिया चैलेंज

Edited By Urmila,Updated: 19 Jan, 2022 01:17 PM

education minister made important announcement

पंजाब में मतदान का माहौल गरमाया हुआ है तो इसी बीच कैबिनेट मंत्री और जालंधर कैंट से कांग्रेस के उम्मीदवार परगट सिंह ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बड़ा चैलेंज किया है। परगट सिंह...

जालंधर (राहुल काला): पंजाब में मतदान का माहौल गरमाया हुआ है तो इसी बीच कैबिनेट मंत्री और जालंधर कैंट से कांग्रेस के उम्मीदवार परगट सिंह ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बड़ा चैलेंज किया है। परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह उनके खिलाफ जालंधर कैंट से आकर चुनाव मुकाबला देखने वाला होगा। परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन के पास सिर्फ गेंद है जबकि खूंडी भाजपा हाथ है। परगट सिंह ने कहा कि पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू बैठा कैप्टन के साथ मैच खेलने के लिए जालंधर कैंट से वह मेरे साथ मुकाबला करके देखें। 

इसके अलावा परगट सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने जो भी वायदे किए वे नई सरकार आने से पहले पूरे जरूर होंगे। इस बात पर जोर देते हुए परगट सिंह ने कहा कि 36 हजार मुलाजिम भी नई सरकार बनने से पहले पहले पक्के कर दिए जाएंगे। परगट सिंह ने कहा कि उनकी कैबिनेट चाहे 3 महीनो की थी परन्तु वह दिन-रात मेहनत करके पंजाबियों की सेवा की है। उन्होंने कहा चाहे वह माफिया 100 प्रतिशत खत्म नहीं कर सके परन्तु वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश की इसको नकेल डालने की। 

आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को सी.एम. का चेहरा बनाए जाने पर परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी नीति के अंतर्गत नहीं चलती, कांग्रेस किसी एक चेहरे को नहीं प्राजेकट करेगी बल्कि एक टीम के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। भगवंत मान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना कोई कॉमेडी नहीं है। 3 करोड़ लोगों के फैसले लेने हैं यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। कांग्रेस पार्टी सी.एम. के चेहरे को लेकर कोई दोगुना माइंड नहीं है। हाईकमान ने बहुत बढ़िया फैसला किया है, वह जीत कर अपना नेता चुनेंगे।

सुल्तानपुर लोधी की सीट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि आपस की लड़ाई में विरोधी फायदा उठाएंगे, इसलिए बैठ कर मसला हल करना चाहिए। एक-दूसरे की स्पोर्ट करनी चाहिए। इस सीट पर झगड़ा सीनियर लीडरशिप के ध्यान में है, वह जल्द ही इस को सुलझा लेगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार महेन्दर सिंह के.पी. की टिकट काटे जाने पर परगट सिंह ने कहा कि हाईकमान टिकट देने का कोई भी फैसला सर्वे करवाने के बाद ही लेती है। 

परगट सिंह ने कहा कि टीचरों का धरना जो उनके घर के बाहर लगा हुआ था, इसका थोड़ा-सा प्रभाव जरूर पड़ेगा। उनके पड़ोसी भी काफी परेशान हुए थे परन्तु शिक्षा विभाग उन्होंने खुद चुन कर लिया था क्योंकि इसमें बहुत-सी खामियां थी, जिसको उन्होंने दूर किया। वह एजुकेशन और इंडस्ट्री को इकट्ठा करना चाहते थे, जैसे चाइना में हुआ है। परगट सिंह ने कहा कि स्पोर्टस नीति में भी काफी सुधार करने वाले हैं। पैरा ओलम्पिक बच्चों के लिए पॉलिसी ड्राफ्ट कर दी गई है परन्तु चुनाव संहिता लगने के कारण इसको रिलीज नहीं कर सके इसलिए अब आगे वाली सरकार में वह इसको भी जारी कर देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!