Police Action : पैरोल पर आया नशा तस्कर हैरोइन व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2024 05:48 PM

drug smuggler on parole arrested with heroin and drug money

10 वर्ष की सजा भुगत रहे व जमानत पर आए नशा तस्कर को सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 70 ग्राम हैरोइन तथा 2.06 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी):  10 वर्ष की सजा भुगत रहे व जमानत पर आए नशा तस्कर को सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 70 ग्राम हैरोइन तथा 2.06 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. पुलिस के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी मेन हाईवे से होते हुए गांव कुलाम के चौरस्ता बरनाला कलां मौजूद थी कि वाहेगुरु नगर नवांशहर की ओर से एक तेज रफ्तार कार को रोककर जांच की तो पुलिस को कार के डैश बोर्ड से 70 ग्राम हैरोइन तथा 2.06 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल दास उर्फ निम्मा पुत्र मीत राम निवासी लंगडोआ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जानकारी में पता चला है कि उक्त आरोपी पर विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. सहित विभिन्न धाराओं के आधी दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को एक मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा है तथा अब पैरोल पर आया हुआ था तथा एक अन्य मामले में पुलिस के शिकंजे में आ फंसा। उन्होंने बताया कि आरोपित को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!