पंजाब में नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग, चिट्टे की ओवरडोज ने ली जान

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2026 05:55 PM

drug overdose punjab

गांव परजियां कलां के एक 22 साल के युवक की चिट्टे के ओवरडोज से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदरपाल सिंह, जो नशे का आदी बताया जा रहा है।

सिधवां बेट (चाहल) : गांव परजियां कलां के एक 22 साल के युवक की चिट्टे के ओवरडोज से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदरपाल सिंह, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, दवा लेने के लिए सिधवां बेट गया था, लेकिन रास्ते में उसने अपने हाथ में चिट्टे का इंजेक्शन लगा लिया, नशे के ओवरडोज से वह खेतों में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों के मुताबिक, शिंदरपाल सिंह को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था और वह कुछ दिन पहले ही केंद्र से लौटा था। गांव वालों का आरोप है कि इलाके में नशा बेचा जा रहा है, जिसकी बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस बारे में सिधवां बेट थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर हमराज सिंह चीमा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!