निजी लैब के डॉक्टरों को मिला हाईकोर्ट से 15 दिन का अरैस्ट स्टे

Edited By Vaneet,Updated: 01 Aug, 2020 10:30 AM

doctors of private lab get 15 days arrest stay from high court

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अमृतसर की प्राइवेट मैडीकल लैब से संबंधित 3 लोगों को 15 दिन के लिए अरैस्ट स्टे मिला है।...

अमृतसर(इन्द्रजीत): पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अमृतसर की प्राइवेट मैडीकल लैब से संबंधित 3 लोगों को 15 दिन के लिए अरैस्ट स्टे मिला है।

जानकारी के मुताबिक मैडीकल लैब पर नैगेटिव रिपोर्ट को पॉजिटिव बताने के कारण मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में मैडीकल लैब से संबंधित 4 में से 3 डॉक्टरों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, जिसके संबंध में न्यायमूर्ति एच.एस. मदान की अदालत में आज पेशी थी। इसमें माननीय न्यायाधीश मैडम ठाकुर ने केस की सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों की लम्बी बहस के उपरांत माननीय न्यायाधीश ने आरोपी पक्ष की अग्रिम जमानत की याचिका पर कोई प्रतिक्रिया न देते हुए मात्र 15 दिन के लिए गिरफ्तारी की रोक के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!