Punjab : धार्मिक स्थल गए व्यक्ति का नहर में से मिला शव, 3 दिन से था लापता

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 08:08 PM

punjab body of man who visited religious site found in canal

हाजीपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव सीपरियां के पास से गुजरने वाली कंडी नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है।

हाजीपुर,  (जोशी): हाजीपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव सीपरियां के पास से गुजरने वाली कंडी नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हाजीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस के एच.सी. रवि कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। 

मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र गंधर्व सिंह, निवासी गांव रैपुर, थाना तलवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के बेटे मोहित कुमार ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि उसके पिता बीते 27 जून को एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। हाजीपुर पुलिस ने मोहित कुमार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए, सरकारी अस्पताल मुकेरियां से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे वारिसों के हवाले कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!