Toll बचाने के चक्कर में टिप्पर चालक का घिनौना कारनामा, पलों में मची चीख पुकार

Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2025 04:29 PM

disgusting act of tipper driver

टोल प्लाजा पर एक टिप्पर चालक का बड़ा कारनामा सामने आया है।

रूपनगर : टोल प्लाजा पर एक टिप्पर चालक का बड़ा कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि, टिप्पर चालक ने टोल प्लाजा बचाने के युवती को अपनी चपेट में ले लिया। टोल प्लाजा कर्मचारी युवती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, सोलखियां में टोल बचाने के चक्कर में एक टिप्पर चालक ने टोल प्लाजा कर्मचारी युवती को टक्कर मार दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

PunjabKesari

कुराली टोल रोड लिमिटेड टोल प्लाजा सोलखियां के मैनेजर सुलेमान ने बताया कि टोल प्लाजा पर 2 टिप्पर तेज गति से आए और चूंकि पहले टिप्पर पर फास्टैग लगा हुआ था, इसलिए वह टिप्पर टोल पार कर गया और पीछे वाले टिप्पर पर न तो आगे या पीछे नंबर प्लेट थी और न ही उस पर फास्टैग लगा हुआ था। इस टिप्पर का चालक पहले टिप्पर के बिना टोल चुकाए तेज गति से पीछे हो चला गया, फिर टिप्पर चालक की अफरा-तफरी के दौरान लेन के पास ड्यूटी पर तैनात युवती कमलप्रीत कौर (उम्र 27) पुत्री फतेह सिंह निवासी घनौली, टिप्पर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। 

बताया जा रहा है कि युवती को पहले सिविल अस्पताल रूपनगर ले जाया गया और उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका दाहिना हाथ काट दिया। जानकारी के मुताबिक युवती के स्टाफ ने टोल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर का पिछला रिकॉर्ड चैक किया है, जिस दौरान देखा गया है कि इस टिप्पर चालक ने पहले भी अपने टिप्पर की नंबर प्लेटें और लगे फास्टैग को खोलकर टोल से बचने के लिए तेज गति से अन्य वाहनों के पीछे से निकलने की कोशिश की है और एक-दो बार पकड़ा भी गया है। कैमरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर का रजिस्ट्रेशन ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

टिप्पर चालक के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : जरनैल सिंह

इस संबंध में जब थाना भगवंतपुर के जांच अधिकारी जरनैल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की की गंभीर हालत के चलते आज उसके बयान दर्ज नहीं किए जा रहे हैं और लड़की के बयान दर्ज करने के बाद टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!