कोरोना वायरस के बावजूद पाक भेज रहा भारत में हैरोइन व हथियारों की खेप

Edited By Vatika,Updated: 27 Mar, 2020 03:11 PM

despite corona virus pakistan is sending heroin and weapons to india

एक तरफ पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं सरकारें लोगों को इस महामारी से बचाने में जुटी हुई हैं और केन्द्र सरकार ने देश भर को लॉक डाऊन कर दिया है।

फिरोजपुर (कुमार): एक तरफ पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं सरकारें लोगों को इस महामारी से बचाने में जुटी हुई हैं और केन्द्र सरकार ने देश भर को लॉक डाऊन कर दिया है। ऐसे माहौल में भी पाकिस्तान पंजाब के भारत-पाक बाॅर्डर से हैरोइन की खेप व हथियार भेजने में जुटा हुआ है।

पिछले करीब 5 दिनों में पाकिस्तान द्वारा फिरोजपुर सैक्टर की भारत-पाक सीमा के रास्ते करीब 19 किलो हैरोइन की खेप भेजी गई और सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों और जिले की पुलिस ने यह हैरोइन पकड़ी है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 95 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कुछ दिन पहले रात के समय फिरोजपुर बाॅर्डर पर स्थित बी.ओ.पी. रत्तोके के एरिया में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आता देखा गया। एल.ई.डी. किस्म की लाइटों वाला यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से बढ़ता हुआ बी.ओ.पी. रत्तों के एरिया में गायब हो गया।

जानकारी अनुसार इस ड्रोन से पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में भारतीय तस्करों को आगे डिलीवर करने के लिए हैरोइन व हथियार भेजे गए थे। बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटीयर के पब्लिक रिलेश्न अफसर डी.आई.जी. आर.एस. कटारिया ने बताया कि पंजाब भर में बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटीयर ने 2 माह व 25 दिनों में पाकिस्तान से आई 101 किलो 477 ग्राम हैरोइन और हथियार पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि इस वर्ष पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 507 करोड़ 35 लाख के करीब बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर की सीमाओं पर बी.एस.एफ. द्वारा सख्ती से पैट्रोलिंग की जा रही है और दोनों देशों के तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!