हिमाचल तथा जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब को भी विशेष रियायत देने की मांग

Edited By Mohit,Updated: 02 Dec, 2019 09:05 PM

demand for special concession to punjab

पंजाब में विशेष तौर पर सरहदी तथा कंडी इलाकों में निवेश तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार से...........

चंडीगढ़ः पंजाब में विशेष तौर पर सरहदी तथा कंडी इलाकों में निवेश तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार से हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर विशेष रियायतें देने की मांग की है। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज केन्द्रीय पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उनसे निजी दखल का आग्रह करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश को आयकर में छूट, केन्द्रीय वस्तुओं तथा बिक्री करों की भरपायी तथा भाडा सब्सिडी के रूप में रियायतें दी गई हैं। 

कैप्टन ने कहा कि पड़ोसी देश की पंजाब की सीमा पर नापाक हरकतें, लंबे समय तक आतंकवाद का संताप झेलने वाले पंजाब को माली हालत से उबरने के लिए पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर रियायतों की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्यों को दी गई रियायतों का खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने हिमाचल तथा जम्मू कश्मीर की तर्ज पर पंजाब को विशेष रियायत दिए जाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!