पंजाब में बड़ा हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही बहन की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2025 03:01 PM

death of sister going to tie rakhi to brother

महिला अपने पति और बेटी के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी।

मोगा (कशिश सिंगला): मोगा-बरनाला बाईपास पर शनिवार को भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अपने पति और बेटी के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतका का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती सुखदीप कौर पुत्री गुरदेव सिंह निवासी निहाल सिंह वाला ने बताया कि वह अपनी मां राजवीर कौर और पिता के साथ धुरकोट चरण सिंह वाला में राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क पार करते समय एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान राजवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरतेज सिंह और सुखदीप कौर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आपातकालीन कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया और शव को कब्जे में ले लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!