Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jun, 2021 02:07 PM
फगवाड़ा के गांव बघाना में देर रात लक्ष्मी भट्टा दे पर चौकीदारी कर रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार के साथ हमला कर उसका कत्ल कर दिया
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव बघाना में देर रात लक्ष्मी भट्टा दे पर चौकीदारी कर रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार के साथ हमला कर उसका कत्ल कर दिया। मामला ट्रैक्टर चोरी का बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. फगवाड़ा परमजीत सिंह ने बताया कि रिहाना जट्टा से गांव बघाना को जा रही सड़क पर ईंट का भट्टा बना हुआ है। इस भट्टे पर पिछले लम्बे समय से देसराज नाम का एक व्यक्ति रात को चौकीदारी करता है।
रोजाना की तरह वह अपने नजदीक के गांव से खाना खा कर काम पर पहुंचा परन्तु सुबह वह लौट कर अपने घर वापिस नहीं आया। उसकी पत्नी उसे देखने के लिए पहुंची तो उसने देखा कि जिस ट्रैक्टर वाली जगह का ताला टूटा हुआ है। इतना ही नहीं कई जगह पर ख़ून के छींटे नजर आ रहे है। आगे जाकर उसके पति की लाश उसे नजर आई। उसके सिर पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर कत्ल किया गया था। ऐसे में लाश की सूचना मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने कहना है कि उन्होंने बारीकी के साथ जांच शुरू कर दी गई है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here