पंजाब से चंडीगढ़ पहुंची ट्रेन की बोगी में मची अफरा-तफरी, सहमे यात्री

Edited By Vatika,Updated: 01 Dec, 2022 12:04 PM

dead body found in train

अभी यह कहना मुश्किल है कि यह सामान्य मौत है या व्यक्ति की हत्या है।

चंडीगढ़ (लल्लन): पंजाब के फिरोजपुर से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके आसपास की सवारियों को वह अचेत लग रहा था। फिरोजपुर से ट्रेन जैसे ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो उक्त अचेत व्यक्ति की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रेन में लाश मिलने की सूचना मिली तो यात्रियों में  घबराहट फैल गई। 

जानकारी के मुताबिक शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। वहीं, मृतक की जेब से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल शव पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। दोपहर 2.30 बजे मिली सूचना जी. आर. पी. के एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि फिरोपुर से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन में लगभग 2.30 बजे लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत पुलिस बल ने ट्रेन से व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे हिला कर देखा मगर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिवार का पता लगाने में लगी है ताकि पोस्टमॉर्टम करवाया जा सके और लाश को परिजनों के हवाले किया जा सके। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह सामान्य मौत है या व्यक्ति की हत्या है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!