विवाहित पर ससुरालियों ने ढाया कहर, मारपीट कर गुप्तांग पर मारी लाते

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 12:28 PM

daughter in law crime

टिब्बा के इलाके ग्रेवाल कालोनी में एक विवाहित पर ससुरालियों ने कहर ढाया।

लुधियाना(राज): टिब्बा के इलाके ग्रेवाल कालोनी में एक विवाहित पर ससुरालियों ने कहर ढाया। सास और ननंदों ने मिलकर बहू से मारपीट की और उसके गुप्तांग पर लाते मारी गई। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि जब वह थाना टिब्बा में गए तो पुलिस मुलाजिमों ने शिकायत लिखने की बजाए उन्हे पहले सिविल अस्पताल भेज दिया था। तीन दिन से महिला अस्पताल में भर्ती है, मगर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीडि़ता ने बताया कि उसका पति उसके साथ ठीक है। वह काम पर गया हुआ था। वह घर पर थी। इस दौरान उसकी ननंद घर पर आई थी। इसके बाद उसकी बाकी ननंद भी आ गई थी। जिन्होने मामूली बात को लेकर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि कुछ दिनों पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। लेकिन, अब तो उन्होने हद कर दी। उससे मारपीट के साथ-साथ उसको बालों से पकड़ कर घसीटा गया और उसके गुप्तांग पर लाते मार कर झाडू से मारा गया।

पीडि़त परिवार की मांग  है कि आरोपी ससुरालियों पर ठोस कार्रवाई की जाए। उधर, एसएचओ रणधीर सिंह का कहना है कि पीडि़त महिला के बयान लिए गए है। डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद बनती धाराए लगा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!