जगराओं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खतरनाक गैंगस्टर साथियों सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2022 10:12 AM

dangerous gangster arrested

पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब सिटी पुलिस और सी. आई. ए. स्टाफ पुलिस की सांझी कार्रवाई के चलते 4 लुटेरों

जगराओं: पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब सिटी पुलिस और सी. आई. ए. स्टाफ पुलिस की सांझी कार्रवाई के चलते 4 लुटेरों को काबू किया गया, जिसमें एक गैंगस्टर भी है। दरअसल, यह चारों मिल कर जगराओं इलाके के ग्रामीण रास्ते पर राहगीरों को रोक कर पिस्तौल के बल पर लूटपाट करते थे।

गत रात भी इन्होंने एक पति -पत्नी से 5600 रुपए और फ़ोन सहित चांदी के कड़े लूटे थे। उनकी शिकायत पर ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते इन्हें काबू करने में सफलता हासिल की। इस मौके पर बातचीत करते जगराओं के एस.एस.पी. डाक्टर केतन पाटिल ने बताया कि उनके एस. पी. गुरदीप सिंह और डी.एस. पी. दलजीत सिंह विर्क और डी.एस. पी. हरशप्रीत सिंह की टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए पूरी रात मेहनत की।

काबू किए गए लुटेरों में से एक हरप्रीत सिंह टूसा जोकि गैंगस्टर है और उस पर अलग -अलग थानों में 11 गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों पर भी 307 और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब इनके ख़िलाफ़ बनता मामला दर्ज करके 4 दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड दौरान इनसे पूरी गंभीरता के साथ पूछताछ की जाएगी। पूछताछ दौरान आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!