पंजाब वासियों के लिए फिर खतरा! डैम में बढ़ा पानी, बढ़ी मुसीबत

Edited By Kalash,Updated: 21 Aug, 2025 06:45 PM

danger again for the people of punjab

पंजाब वासियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।

नंगल (गुरभाग सिंह): पंजाब वासियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सतलुज दरिया के किनारे बसे गांव वासियों पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल विश्व प्रसिद्ध भाखड़ा डैम का जलस्तर 1666 फीट तक पहुंच गया है। डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में 58671 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी आ रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

वहीं विश्व प्रसिद्ध भाखड़ा डैम से लगभग 40392 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अगर नंगल डैम के 26 गेटों की बात करें, तो नंगल डैम से 19,000 क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि कीरतपुर के पास लोहंड खंड से 10 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

यह भी बताना जरूरी है कि विश्व प्रसिद्ध भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का क्षेत्रफल 65 वर्ग मील है और इसकी क्षमता 78 लाख एकड़ फीट पानी जमा करने की है। स्वां नदी में अचानक 40 हजार क्यूसेक पानी आने से तबाही मच गई है। मरम्मत के लिए पहले से ही बंद पड़े एल्गर ब्रिज के दो खंभे ढह गए हैं। इस पानी ने सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों के लिए और भी खतरा पैदा कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!