शहर के सर्राफा बाजार में गुंडागर्दी का नाच, छापेमारी कर रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 17 Aug, 2025 03:53 PM

dance of hooliganism in the city s bullion market

गत दिवस सर्राफा बाजार मोगा में गुंडागर्दी का नंगा नाच होने की वीडियो वायरल होने के मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया।

मोगा (आजाद) : गत दिवस सर्राफा बाजार मोगा में गुंडागर्दी का नंगा नाच होने की वीडियो वायरल होने के मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक को बुरी तरह से मारपीट करने की वीडियो वायरल हो रही है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उक्त वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास करते हुए वहां जाकर लोगों से बातचीत की, तो पता चला कि सर्राफा बाजार में जब नवदीप नाम का एक युवक एक ज्वैलर की दुकान पर सोने का भाव पूछने के लिए गया, तो वहां पर कुछ युवकों द्वारा उसके साथ हुल्लड़बाजी की गई और कुछ समय बाद उक्त युवकों ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।

sarafa bazar

उन्होंने कहा कि जब हमने नवदीप सिंह से बात की, तो उसने कहा कि सुशांत नाम के एक युवक ने अपने साथियों सहित उस पर हमला किया और उसने अपने हाथ में पहना हुआ कड़ा उसके माथे पर जोर से मार दिया और वह लहुलूहान होकर गिर गया। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने आगे भी बताया कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और उक्त मामले की जांच सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह द्वारा की जा रही है और उक्त मामले में कथित हमलावर युवकों के खिलाफ रिपर्ट दर्ज की गई है, जिन्हें काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार उक्त मामले को लेकर सर्राफा बाजार मोगा में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से मांग की है कि गुंडागर्दी करने वाले युवकों को जल्द काबू कर लिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!