Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2022 09:33 PM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की अमित शाह की.............
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की अमित शाह की घोषणा का विरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता दलजीत चीमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में बदलाव के बाद पंजाब के अधिकारों के लिए यह एक और बड़ा झटका है।
दलजीत चीमा ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्र सरकार के नियम थोपने का गृह मंत्रालय का फैसला पंजाब पुनर्गठन अधिनियम की भावना का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। इसका मतलब पंजाब को उसकी राजधानी से हमेशा के लिए वंचित करना है। गौरतलब है कि आज शाम चंडीगढ़ के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह ने घोषणा की थी कि केंद्रीय सेवा नियम अब पंजाब के बजाय चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर लागू होंगे। इससे पहले सुखपाल सिंह खैहरा का भी बयान सामने आ चुका है उन्होंने इस फैसला की कड़ी निंदा की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here