Holi पार्टी में जमकर हुआ हुड़दंग, सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने से किया मना तो की मारपीट, लूटी चेन

Edited By Vatika,Updated: 10 Mar, 2026 09:02 AM

crime in ludhiana

थाना सदर के अधीन आते सॉलिटेयर होम्स कॉलोनी में होली की खुशियां उस समय तनाव में बदल ..

लुधियाना (राज): थाना सदर के अधीन आते सॉलिटेयर होम्स कॉलोनी में होली की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं जब कुछ युवकों ने पार्टी के दौरान जमकर उत्पात मचाया।

पुलिस को दिए बयानों में तरनजीत सिंह ने बताया कि बीते कल शाम वह अपने दोस्त मनजोत सिंह के साथ कॉलोनी में होली की पार्टी का आनंद ले रहा था। इसी दौरान आरोपी तमनप्रीत चेरी, जस्कीरत मान और उसके साथी वहां आ धमके और सरेआम सिगरेट पीने लगे। जब उसने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से रोका तो आरोपी जस्कीरत मान भड़क गया और उसने अपमानजनक तरीके से सिगरेट का धुआं उनकी ओर छोड़ना शुरू कर दिया।

हंगामा यहीं नहीं रुका, आरोपियों ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई बल्कि विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि धक्का-मुक्की और मारपीट के दौरान आरोपी उसकी करीब 2 तोले की सोने की चेन भी झपटकर मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा हुए, आरोपी वहां से भाग चुके थे। थाना सदर की पुलिस ने मुद्दई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!