चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉडल के साथ दिखे क्रिकेटर Arshdeep Singh, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Apr, 2026 06:56 PM

cricketer arshdeep singh spotted with a at chandigarh airport

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो चंडीगढ़ एयरपोर्ट से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे...

चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो चंडीगढ़ एयरपोर्ट से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह के साथ दिखाई दे रही लड़की मॉडल और पंजाबी/बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री Samreen Kaur हैं। हालांकि, अब तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही दोनों की ओर से इस पर कोई बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। वीडियो के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोग इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स दोनों के बीच संबंधों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह भी लिखा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि यह दावा पूरी तरह से अपुष्ट है और केवल वायरल कंटेंट पर आधारित है। वायरल पोस्ट में “लो पकड़ा गया शेर” जैसे कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

फिलहाल, न तो Arshdeep Singh और न ही Samreen Kaur की ओर से इस वीडियो या दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!