Couple घर में चला रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने भंडाफोड़ कर पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Apr, 2021 11:35 AM

couple was running racket police busted

जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर गुरवीर सिंह मुख्य अफसर थाना सिटी संगरूर को मुखबिर ने सूचना दी कि......

संगरूर(बेदी): पुलिस ने लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले दम्पति को काबू कर 6 लड़कों व पीड़ित लड़कियों को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर गुरवीर सिंह मुख्य अफसर थाना सिटी संगरूर को मुखबिर ने सूचना दी कि कर्मजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गली नं. 2, जुझार नगर, संगरूर अपनी पत्नी बलविंद्र कौर के साथ मिलकर अपने घर में संगरूर व आस-पास के गांवों की भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलता है। आरोपी ग्राहक से लिए गए पैसों में से पीड़ित लड़कियों को आधे पैसे ही देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

PunjabKesari, couple-was-running-racket-police-busted

जांच दौरान इंस्पैक्टर गुरवीर सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी के गली नं.-2, जुझार नगर, संगरूर में रेड करके कर्मजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह, बलविंदर कौर पत्नी कर्मजीत सिंह वासियान गली नं. 2, जुझार नगर संगरूर, नवजोत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गग्गड़पुर, बिक्की पुत्र गुरदेव सिंह निवासी धनौला, योगराज पुत्र दर्शन सिंह निवासी कालाबूला, गुरप्रीत सिंह पुत्र धर्मचंद निवासी पातड़ां, बिक्की पुत्र हाकम सिंह निवासी किशनपुरा बस्ती, संगरूर और जगजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लौंगोवाल को गिरफ्तार कर मौके से पीड़ित लड़कियों को बरामद किया गया। मुकद्दमे की तफ्तीश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!