पठानकोट में कोरोना से फिर 3 लोगों की मौत, 75 नए पॉजिटिव केस

Edited By Mohit,Updated: 17 Sep, 2020 10:01 PM

coronavirus 75 positive case 3 deaths

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को एक साथ...............

पठानकोट (शारदा): जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को एक साथ 75 केस पॉजिटिव आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2570 पहुंच गई है। 31 अगस्त तक जिले में 1284 मरीज थे, जो वीरवार को बढ़कर दोगुने हो गए हैं। वहीं जिले में कोरोना वायरस के कारण मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 31 अगस्त तक जिले में इस महामारी से 23 लोगों की मौत हुई थी अब यह आंकड़ा 45 पर पहुंच गया है।

वीरवार को एक बार फिर कोरोना से 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में से एक 48 वर्षीय महिला, जो निकटवर्ती गांव भरोली से संबधित थी, की मौत अमृतसर में सुबह 11:15 के करीब हो गई। उनका देर सांय आंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी तरह एक 58 वर्षीय महिला जो स्थानीय बजरी कंपनी की रहने वाली थी उसने घर में ही दम तोड़ दिया। 

इसी तरह 65 वर्षीय बुजुर्ग, जो स्थानीय इंदिरा काॅलोनी के निवासी थे तथा गत दिवस इलाज के दौरान रात 8 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया और उनका भी आंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरवार को कुल 75 लोगों की रिपोर्ट कोरोना से पॉजिटिव पाई गई। जिसमें 4 अन्य जिलों से संबधित थे। 138 लोगों ने कोरोना से रिकवर भी कर लिया है, जिसके चलते उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब जिले में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या 1741 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!