कोरोना प्रकोप लगातार जारी, लुधियाना में 2 मरीजों की मौत व इतने नए केस आए सामने

Edited By Kamini,Updated: 05 Feb, 2022 10:38 PM

corona 2 patients died in ludhiana and so many new cases came to the fore

जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 230 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 183 जिले के रहने वाले हैं .......

लुधियाना (सहगल): जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 230 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 183 जिले के रहने वाले हैं जबकि 47 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। जिन 2 मरीजों की मौत हुई है उनमें एक मरीज बेगोवाल का रहने वाला था और खन्ना के जैन एम.एस. अस्पताल में भर्ती था जबकि दूसरा 27 वर्षीय मरीज बरमी रायकोट का रहने वाला था। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पहले से कम होकर 1541 रह गई है जबकि पॉजिटिविटी दर 273 प्रतिशत से बढ़कर 427 प्रतिशत हो गई है। महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109039 हो गई है मृतक मरीजों की संख्या 2240 हो गई है 105266 मरीज ठीक हो चुके हैं वर्तमान में 236 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है इनमें से 131 जिले के रहने वाले हैं 14 मरीजों को गंभीर हालत होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है इनमें से 6 जिले के रहने वाले हैं। आज 385 मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14473 हो गई है।

28366 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 276 के करीब कैंपों में आज 28366 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 27973 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंपो में जाकर टीकाकरण कराया 293 लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाई। वयस्कों में 10222 ने पहली और 13945 में दूसरी डोज लगवाई 1069 लोगों ने बूस्टर डोज का इंजेक्शन लगवाया इसके अलावा 3039 किशोरों ने पहली जबकि 91 किशोरों  ने दूसरी डोज लगवाई।

आज 273 जगह पर लगेगी वैक्सीन
सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया किस जिले में रविवार को 273 जगह पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें 196 स्थानों पर कोवीशील्ड, 64 स्थानों पर व्यस्को के लिए कोवैक्सीन तथा 13 स्थानों को किशोरों के लिए आरक्षित रखा गया है।

400 के करीब मरीज हो सकते हैं डिस्चार्ज
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों में से कल 400 के करीब मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन मरीजों ने अपने क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी कर ली है और उन्हें रविवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!