कांग्रेसी सांसद औजला ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात, उठाया यह मुद्दा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Apr, 2022 05:03 PM

congress mp aujla met union minister shekhawat

अमृतसर के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात की और (यू.बी.डी.सी.) की लाइनिंग (बांध) का विकास करने के लिए मांग पत्र दिया।

अमृतसर (सागर) : अमृतसर के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात की और (यू.बी.डी.सी.) की लाइनिंग (बांध) का विकास करने के लिए मांग पत्र दिया। 400 किलोमीटर लंबाई की यू.बी.डी.सी 1853 में बनाई गई थी, जो पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन आदि जिलों के 13 लाख 50 हजार एकड़ की सिंचाई के लिए विकसित की गई थी। रावी दरिया से चार हजार क्यूसिक पानी को सात छोटी नहरों और 247 शाखाओं के द्वारा 2400 किलोमीटर मैदानी इलाको में पहुंचाने के लिए सहायक होती है।

पक्के बांध न होने के कारण 60-80% पानी का नुक्सान होता है, जिस करके इस नहर में तकरीबन 18000 क्यूसिक पानी ही छोड़ा जा रहा है, जिसके साथ 8.5 लाख एकड़ जमीन ही सिंचाई जा रही है। केंद्रीय जल कमिशन और पंजाब सिंचाई विभाग की तरफ से साल 2017 में यू.बी.डी.सी. के बांध पक्के करने के लिए 1112 करोड़ रुपए की केंद्र के पास से मांग की गई थी। 5 साल की देरी होने के कारण इस प्रोजैक्ट पर खर्चा 1600 करोड़ हो गया है। केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात दौरान यह मांग रखी कि इस महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट को पास करके जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया जाए, ताकि सिंचाई के साथ-साथ पीने वाले पानी की पूर्ति भी संभव हो सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!