Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2021 12:30 PM

शहर के गढ़ा रोड के नजदीक नकोदर से आए प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया व इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
फिल्लौर (भाखड़ी): शहर के गढ़ा रोड के नजदीक नकोदर से आए प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया व इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गढ़ा रोड नजदीक उस समय पर लोगों का बड़ा जमावड़ा हो गया जब उन्होंने लड़का-लड़की को नशे की हालत में झूमते देखा। इससे पहले वे कुछ समझ पाते, लड़की ने एक रास्ता जाते व्यक्ति को हाथ हिलाते अपने तरफ बुलाया और इतना कहकर जमीन पर गिर पड़ी कि उन्होंने जहरीली वस्तु निगल ली है। घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी जोड़े को स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सी.एम.सी. अस्पताल रैफर कर दिया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लड़की उम्र 13 साल व लड़के की 20 साल बताई जा रही है।
लड़के के परिजन बोले-नहीं आएंगे शव लेने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लड़के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उसने नाबालिग लड़की को भागकर नाक कटवा दी है। उनका उससे अब कोई लेना-देना नहीं है। वे उसका शव लेने भी नहीं आएंगे।