जालंधर में पुलिस कार और स्कूली ऑटो की टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 08:41 PM

collision between police personnel and school auto in jalandhar

जालंधर में ए.पी.जे. कॉलेज के पास स्कूली ऑटो और एक पुलिसकर्मी की कार के बीच टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। घटना के दौरान हैरानीजनक बात यह सामने आई कि मासूम को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस कर्मी अपनी कार में लगी खरोंच को देखता रहा।

जालंधर : जालंधर में ए.पी.जे. कॉलेज के पास स्कूली ऑटो और एक पुलिसकर्मी की कार के बीच टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। घटना के दौरान हैरानीजनक बात यह सामने आई कि मासूम को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस कर्मी अपनी कार में लगी खरोंच को देखता रहा। बताया जा रहा है कि ऑटो में एक ही बच्चा सवार था। टक्कर के बाद बच्चा घायल हो गया और मौके पर मदद का इंतजार करता रहा। इसी दौरान आरोप है कि पुलिसकर्मी बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पहले अपनी कार को हुए नुकसान को देखने लगा।
 
पुलिसकर्मी के इस रवैये को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों के विरोध के बाद घायल बच्चे को पुलिसकर्मी की कार में बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बच्चे को लाजवंती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिसकर्मी की पहचान गुरनाम सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह अमृतसर से किसी काम के सिलसिले में PAP आया था और वापस लौटते समय उसकी कार की स्कूली ऑटो से टक्कर हो गई।
 
घटना के बाद जब पुलिसकर्मी से पूछा गया कि घायल बच्चे की मदद करने से पहले कार का नुकसान देखना ज्यादा जरूरी क्यों था, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। बताया जा रहा है कि वह कैमरों से बचते हुए मौके से निकल गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!