Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2026 12:39 PM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है।
जालंधर (पुनीत): प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। अब पात्र बच्चे 15 अगस्त तक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हर वर्ष 5 से 18 वर्ष की आयु के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का कार्य कर दूसरों के लिए मिसाल कायम की हो अथवा अपनी बेमिसाल प्रतिभा और उल्लेखनीय उपलब्धियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया हो। यह पुरस्कार खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्रों में प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत का कोई भी नागरिक बच्चा, जो निर्धारित योग्यता पूरी करता है, इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। पात्र बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वैबसाइट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अजय भारती ने पात्र बच्चों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here