कैप्टन के अवैध माइनिंग के आरोपों पर सी.एम. चन्नी का पलटवार, कही ये बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jan, 2022 10:48 PM

cm channi s counterattack

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अवैध माइनिंग में लिप्त कांग्रेसियों के बयान पर पलटवार करते हुए सी.एम. चन्नी ने कहा है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का कांग्रेस पर कोई असर...

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अवैध माइनिंग में लिप्त कांग्रेसियों के बयान पर पलटवार करते हुए सी.एम. चन्नी ने कहा है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य की जनता कैप्टन को अच्छी तरह से जानती है, उनको पता है कि कैप्टन ने भाजपा के साथ समझौता कर पंजाब के किसानों के साथ धोखा किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेसी नेताओं की अवैध माइनिंग में संलिप्तता बारे बयान पर चन्नी ने कहा कि जब कैप्टन मुख्यमंत्री के पद पर थे, तो उन्हें इन सब स्कैंडलों की जानकारी थी, तब उन्होंने आवाज क्यों नहीं उठाई। अब जब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है तो वे आरोपों की बौछार करने में लगे हैं। सी.एम. चन्नी ने कहा कि कैप्टन ने पिछले साढ़े चार सालों दौरान कुछ नहीं किया तो अब क्या कर लेंगे। जिक्रयोग्य है कि हाल ही में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सी.एम. चन्नी पर आरोप लगाए थे कि वे अवैध रेत खनन में भागीदार हैं।  कैप्टन ने चरणजीत चन्नी के साथ-साथ कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के नाम अवैध माइनिंग में शामिल होने की बात कही थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!