Wedding Bells: कुछ इस अंदाज में होगी CM मान की शादी, गुरुद्वारे में होंगे फेरे

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2022 04:47 PM

cm bhagwant mann marriage

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरा विवाह करवाने जा रहे है।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरा विवाह करवाने जा रहे है। मुख्यमंत्री का विवाह डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ चंडीगढ़ में होगा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सैक्टर -8 स्थिति गुरुद्वारा साहिब में भगवंत मान फेरे ले सकते है। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ स्थित रिहायश के अंदर ही टैंट लगाए गए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का विवाह बेहद सादे तरीके से होगा और विवाह में सिर्फ खास मेहमानों को बुलाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री को आर्शिवाद देने पहुंचेंगे। इसके अलावा रिशतेदार भी विवाह में मौजूद रहेंगे। यह भी खबर सामने आई है कि एक निजी होटल में रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!