पंजाब में नामांकन के आखिरी दिन मचा बवाल, कांग्रेस महिला उम्मीदवार की....

Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2025 05:20 PM

chaos erupts in punjab on last day of nominations

पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भारी हंगामा देखने को मिला।

पंजाब डेस्क : पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भारी हंगामा देखने को मिला। गौरतलब है कि, चुनावों के नामांकन के लिए आज आखिरी दिन था। इसी बीच पटियाला में जबरदस्त हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पटियाला के घनौर में एक व्यक्ति सरेआम महिला उम्मीदवार की फाइल छीन कर भाग गया। इस मौके की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, महिला गाजीपुर जोन से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार है। आज नामांकन का फार्म भरने के आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी की महिला उम्मीदवार जब एसडीएम के अंदर दाखिल होने लगी तभी एक व्यक्ति उनकी फाइल छीन कर भाग गया। यही हीं व्यक्ति ने इसके बाद उस फाइल फाड़ दिया।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर समाना के पूर्व विधायक राजिंदर सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार दबाव बना रही है। विधायक राजिंदर सिंह ने कहा कि,  हमारे उम्मीदवारों की फाइलें छीनी जा रही हैं, जिसकी वीडियो वायरल हुई है। इससे साफ है कि सरकार दबाव बनाना चाहती है। इस उम्मीदवार की फाइल फाड़ने से उसके पास जो स्कूल सर्टिफिकेट थे, वे भी फाइल में चले गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!