गुरु नगरी में चारों ओर जयकारों की गूंज, मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 487वां प्रकाश पर्व

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2021 01:57 PM

celebrated 487th prakash parv of shri guru ramdas ji

अमृतसर श्री गुरु रामदास जी के 487वें प्रकाश पर्व को मुख्य रखते आज श्री अकाल तख्त साहिब से विशाल नगर कीर्तन जयकारों की गूंज में सजाया गया।

अमृतसरः अमृतसर श्री गुरु रामदास जी के 487वें प्रकाश पर्व को मुख्य रखते आज श्री अकाल तख्त साहिब से विशाल नगर कीर्तन जयकारों की गूंज में सजाया गया। यह नगर कीर्तन पांच प्यारों के नेतृत्व और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया नीचे आरंभ किया गया, जिसमें प्रमुख धार्मिक शख्सियतों और सिख संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई हैं। नगर कीर्तन में शिरोमणी समिति प्रधान बीबी जगीर कौर और अन्य प्रमुख धार्मिक शख्सियतें भी उपस्थित हुईं।

PunjabKesari

PunjabKesari

मिली जानकारी अनुसार प्रकाश पर्व के संबंध में निकाला गया नगर कीर्तन अमृतसर शहर के बारह पुरातन और एतिहासिक दरवाजों के बाहर से रिंग रोड से होता हुआ शाम को फिर श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंच कर समाप्त होगा। शहर के लोगों की तरफ से नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया जा रहा है। 
PunjabKesari 

नगर कीर्तन दौरान घंटा घर में पुलिस बैंड की तरफ से भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी दी गई है। इस मौके सिख नौजवानों की तरफ से गतखों के जौहर भी दिखाए जा रहे हैं। संगत की तरफ से रास्ते में तरह-तरह के लंगर लगाए गए हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!