Punjab: पत्नी की ह/त्या के आरोप में BSF जवान सहित 3 पर मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2026 06:11 PM

case registered against bsf jawan

थाना हाजीपुर की पुलिस ने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके बीएसएफ जवान पति समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

हाजीपुर (जोशी): थाना हाजीपुर की पुलिस ने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके बीएसएफ जवान पति समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में राम चंद पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव खुंडा ने बताया कि उनकी बेटी रमा की शादी करीब 12 साल पहले अमरजीत सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी शेखांमत्ता (सुनेहड़ा) के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं और उनका दामाद अमरजीत सिंह बीएसएफ में तैनात है।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही अमरजीत सिंह उनकी बेटी को मायके से जमीन का हिस्सा लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा था। करीब 3-4 महीने पहले भी अमरजीत सिंह ने रमा के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद समझौता करवा दिया गया था। राम चंद के अनुसार, 14 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे उनके भाई मलकीत सिंह को अमरजीत सिंह का फोन आया कि रमा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिवार के सदस्य सरकारी अस्पताल हाजीपुर पहुंचे तो पता चला कि रमा की मौत हो चुकी है।

मृतका के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति अमरजीत सिंह ने अपने चाचा  और चाची की शह पर बेरहमी से मारपीट करके की है। हाजीपुर पुलिस ने राम चंद के बयानों के आधार पर आरोपी पति अमरजीत सिंह, चाचा कुक्की और चाची सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!