पंजाब में चुनावी नतीजों से पहले हलचल, कैप्टन ने की अमित शाह से मुलाकात

Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2022 04:54 PM

captain amrinder singh met amit shah

पंजाब में चुनावी नतीजों से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ केंद्रीय गृह मंत्री

चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी नतीजों से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की गई है। कैप्टन की तरफ से अमित शाह की रिहायश में यह बैठक की गई। बताने योग्य है कि पंजाब में 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आने हैं और इससे पहले दोनों नेताओं की मीटिंग को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: इस तारीख को होंगे पंजाब की राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव

बताया जा रहा है कि राजनीतिक जोड़-तोड़ के इलावा इस बैठक में पंजाब के अहम मसलों पर भी विचार-चर्चा की गई है। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान यूक्रेन में फंसे पंजाबी विद्यार्थियों की सुरक्षित रिहाई की मांग भी कैप्टन की तरफ से अमित शाह को की गई है। इसके इलावा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!