अमृतपाल को लेकर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा-  कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य

Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2022 09:56 PM

captain amarinder singh said about amritpal

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 'वारिस पंजाब दे' संगठन के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 'वारिस पंजाब दे' संगठन के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह दुबई से आए हैं। उनका पूरा परिवार दुबई में था। इसे भारत किसने भेजा, सभी इसके बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में क्या हो रहा है, यह जानना मुख्यमंत्री भगवंत मान का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 'आप' में से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें याद है कि पंजाब में कितने लोग शहीद हुए, राज्य में कितना आतंकवाद फैलाया गया। यह सब हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के साथ हथियार आ रहे हैं। ये हथियार परेशानी पैदा करने के लिए ही आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने राज्य को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां खून-खराबा देखना चाहते हैं, अगर पंजाब सरकार उनका सामना नहीं करती है, तो उनका सामना करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। अगर यह सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह हम सबका कर्तव्य है कि हम सब मिलकर करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी मदद करेगी लेकिन पहला कर्तव्य राज्य सरकार का है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!