33 लाख लगाकर पत्नी को भेजा कनाडा, पहुंचते ही किया कुछ ऐसा कि उड़े पति के होश

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2021 01:46 PM

canadian wife fraud with husband

शादी करवा कर एक लड़की अपने पति के साथ कनाडा ले जाने का भरोसा देकर 33 लाख से भी अधिक की ठगी मारी गई।

बरनालाः शादी करवा कर एक लड़की अपने पति के साथ कनाडा ले जाने का भरोसा देकर 33 लाख से भी अधिक की ठगी मारी गई। पुलिस ने लड़की, उसके माता -पिता सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी देते थाना धनौला के पुलिस अधिकारी गुरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस के पास कुलदीप सिंह निवासी बडबर ने बयान दर्ज करवाए कि मेरी शादी 13 फरवरी 2019 को हरमनदीप कौर निवासी कनाडा के साथ हुई थी। मैंने उसे 33 लाख 40 हज़ार रुपए देकर कनाडा भेज दिया। लड़की ने वायदा किया था कि वह कनाडा जाकर मुझे वहां बुला लेगी लेकिन वहां जाकर उसने मुझे ब्लाक कर दिया और बातचीत करनी बंद कर दी। इस तरह उसने और उसके परिवार ने मेरे साथ 33 लाख 40 हज़ार रुपए की ठगी मारी है। मुदई के बयानों के आधार पर हरमनदीप कौर, महेन्दर सिंह, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर, उसके पुत्र गिन्नी सिंह ख़िलाफ़ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!