पंजाब में फिल्मी स्टाइल में घेर कर लूटी बस!, CCTV में कैद हुआ मंजर (Video)

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2024 11:00 AM

bus looted in filmy style in punjab

इसके बाद वह कंडक्टर को बस के बाहर निकालते है और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब के फाजिल्का से एक बस लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस गांव कमालवाला पहुंची तो तभी बस का पीछा कर रही फार्च्यूनर गाड़ी में सवार लुटेरे बस को फिल्मी स्टाइल में घेर लेते हैं। युवक फार्च्यूनर गाड़ी को बस के आगे लगा देते हैं।

इसके बाद वह कंडक्टर को बस के बाहर निकालते है और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं। इसी दौरान वह कंडक्टर से नकदी छीन लेते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो जाती है। जो इस समय खूब वायरल हो रही है। बस में सवार लोग यह मंजर देख सहम जाते हैं। वहीं खोई खेड़ा पुलिस का बयान सामने आया है कि उनके पास उक्त मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन मामला उनके ध्यान में आ गया है। वह इसकी गहराई से जांच में जुट गए हैं कि ये उक्त मामला लूट का या फिर लड़ाई झगड़े या रंजिश का। इसे लेकर वेरिफाई करवा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!