सोहाना में इमारत गिरने का मामला: 2 लोगों के मिले श/व, मालिकों के खिलाफ हुई ये कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 22 Dec, 2024 12:15 PM

building collapse case in sohana

मोहाली के गांव सोहाना में गत शाम एक 3 मंजिला इमारत गिर गई थी।

पंजाब डेस्क : मोहाली के गांव सोहाना में गत शाम एक 3 मंजिला इमारत गिर गई थी। इस दौरान कई व्यक्ति मलबे के चीने दब गए। इसमें से कई लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मलबे से 2 लोगों के शव मिले हैं। आज अंबाला के रहने वाले 28 वर्षीय युवक अभिषेक का शव मलबे में से निकाला गया है। वह युवक ट्रेनिंग के लिए जिम आया था और ये हादसा हो गया।
 
वहीं बीते दिन हिमाचल की रहने वाली दृष्टि वर्मा का शव मलबे से निकाला गया था। वह इस इमारत में बने पी.जी. में रहती थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक परविंदर सिंह ओर गगनदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। एन.डी.आर.एफ. और फौज द्वारा रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी है। वहीं कहा जा रहा है कि मलबे में अभी भी 2 लोग दबे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार इस ईमारत की बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर जिम था। वहीं पहली मंजिल पर ट्यूशन सैंटर और दूसकी मंजिल पर पी.जी. था। इस इमारत की बेसमेंट में खुदाई की जा रही थी जिस कारण ये नीचे गिर गई।  इस घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!