Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Mar, 2026 09:19 PM

बस स्टैंड पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।
खरड़ (अमरदीप सिंह सैनी): खरड़ बस स्टैंड पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां जांच करने पर व्यक्ति को मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना सिटी खरड़ से संपर्क करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here