बसपा बजाएगी पंजाब सरकार विरुद्ध बिगुल, इस दिन करेगी घेराव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 May, 2022 07:08 PM

bsp will ring the bugle against the punjab government

कारगुजारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब सरकार का घेराव करने जा रही है।

चंडीगढ़ : कारगुजारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब सरकार का घेराव करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 8 जून को बसपा नेताओं व वर्करों द्वारा भगवंत मान की कोठी का घेराव किया जाएगा। बसपा नेता जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा है कि धोखे के साथ बनाई मान सरकार मजदूरों और गरीबों के मुद्दों पर फेल साबित हुई है। वहीं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में भी बसपा ने पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था भी लोगों को सुरक्षा देने में फेल साबित हुई है। पंजाब को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार में हलचल पैदा हो गई है। राज्य में इस तरह से कलाकार के ऊपर हमला होने से पंजाब सरकार घेरे में आ गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!