BSF ने फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध भारतीय नागरिक को पकड़ा

Edited By Mohit,Updated: 27 Jan, 2020 04:37 PM

bsf indo pak border india citizen arrested

फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की बीओपी शामेके ऐरिया में एक संदिग्ध करीब 35 वर्ष के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की बीओपी शामेके ऐरिया में एक संदिग्ध करीब 35 वर्ष के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीएसएफ की 136 बटालियन के जवानों ने बीओपी शामेके, के ऐरिया में पिलर नंबर 183/13 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा, जिसकी तलाशी लेने पर उससे 50 मिली लीटर देसी शराब, एक फेस क्रीम और एक बंडल रक्षा सूत्र का मिला है।

पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम तेजू गौंड पुत्र छोटे लाल वासी गांव नरौर जिला बिलासपुर मध्य प्रदेश बताया है और अभी पुलिस की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!