रिश्वत के आरोपी असिस्टैंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर छिन्ना के घर से बरामद हुए 8 लाख रुपए

Edited By swetha,Updated: 20 Jun, 2019 09:05 AM

bribe case

रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब असिस्टैंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर भूपिंदर सिंह छिन्ना के घर से सी.बी.आई. को पंजाब के सी.एम. का खाली लैटर पैड, पंजाब सी.एम. के ओ.एस.डी. की मुहर और 8 लाख कैश बरामद हुआ है। सी.बी.आई. ने भूपिंदर सिंह के घर रात डेढ़ बजे रेड खत्म की।...

चंडीगढ़(सुशील): रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब असिस्टैंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर भूपिंदर सिंह छिन्ना के घर से सी.बी.आई. को पंजाब के सी.एम. का खाली लैटर पैड, पंजाब सी.एम. के ओ.एस.डी. की मुहर और 8 लाख कैश बरामद हुआ है। सी.बी.आई. ने भूपिंदर सिंह के घर रात डेढ़ बजे रेड खत्म की। भूपिंदर के घर से ई.टी.ओ. की स्टैंप, चालान बुक, रसीदें व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

सूत्रों से पता चला कि रिश्वत की रकम पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट के आफिसरों के पास भी जाती थी। ऐसे में सी.बी.आई. के शिकंजे में स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट के कई अफसर भी आ सकते हैं। रिश्वतखोर अफसरों के नामों का खुलासा करवाने के लिए सी.बी.आई. ने आरोपी भूपिंदर सिंह को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। अदालत ने सी.बी.आई. की दलील सुनने के बाद भूपिंदर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पता चला है कि रिश्वत लेते पकड़े गए भूपिंदर सिंह को पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट के 2 अफसरों की शह थी। उनके दम पर वह ट्रक चालकों से रिश्वत के रूप में मोटी कमाई करता था। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!