Breaking: लुधियाना की फैक्ट्री में जोरदार Blast! 1 की मौ+त

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 Nov, 2025 10:28 PM

breaking massive blast at ludhiana factory 1 dead

लुधियाना में शनिवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

लुधियाना: लुधियाना में शनिवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। UCPMA ऑफिस के पीछे स्थित अजित साइकिल इंडस्ट्री में पेंट बॉयलर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि फैक्ट्री की दीवारों से लेकर आसपास की इमारतों की खिड़कियों तक के शीशे हिल उठे।

PunjabKesari

धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी चीख-पुकार के बीच जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 

धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि पास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बॉयलर फटने के कारणों की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!