स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सच्चाई जान हर कोई रह गया हक्का-बक्का (Watch Video)
Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2022 12:11 PM

जैसे ही ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने स्कूल और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी।
अमृतसर : अमृतसर के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने स्कूल और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस द्वारा चंद घंटों में ही मामले को सुलझा लिया गया। यह धमकी किसी और ने नहीं बल्कि स्कूली बच्चों ने दी थी।
इस सच्चाई को जानकर हर कोई हैरान रह गए। धमकी देने वालों में 9वीं कक्षा के 3 छात्र थे, जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये शरारत इन बच्चों ने इसलिए की ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए. धमकी की बात सामने आने के बाद बच्चों में डर का माहौल है और स्कूल के बाहर कमांडो को भी तैनात कर दिया गया है। इस कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। बता दें कि बुधवार देर रात अचानक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का संदेश इंटरनेट मीडिया में फैल गया। इस मैसेज में लिखा गया कि 8 सितंबर को स्कूल को उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी, जिसके बाद सारा सच सामने आ गया।

Related Story

पंजाब-हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Punjab में आज : बम धमकी के बाद स्कूल बंद तो वहीं PSEB के नए नियम जारी, पढ़ें Top 10

Punjab में आज : फाजिल्का में स्कूलों को बम धमकी के बीच बिट्टू के काफिले पर हमला, पढ़ें Top 10

Punjab :‘स्कूलों को बम से उड़ाना है, बच्चों को बचाओ’, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

पावरकॉम ने 2 मीटर रीडर्स को टर्मिनेट करने का आदेश, वजह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा

Punjab में आज : लुधियाना और फिरोजपुर कोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी तो वहीं कांग्रेस ने सौंपी...

स्कूल हेडमास्टर की हैवानियत, डरा धमकाकर 11 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

15 साल की लड़की स्कूल में अचानक पड़ गई बीमार, मेडिकल चेकअप के बाद परिवार के उड़े होश

पंजाबी सिंगर Jass Manak की इंगेजमेंट का VIDEO वायरल, मंगेतर पर उड़ाए नोट, ‘लहंगा’ गाने पर किया डांस

गुरुवार को Jalandhar बंद का ऐलान! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें...