दो पक्षों में खूनी झड़प, मामूली बहस ने लिया खौफनाक रूप

Edited By Radhika Salwan,Updated: 26 Jul, 2024 06:27 PM

bloody clash between two parties minor argument took a horrific turn

जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया।

मानसा: मानसा के बुढलाडा शहर के वार्ड नंबर 4 में से 2 युवकों के बीच हुई बहस के बाद मामला हत्या में बदल गया। इसमें 3 युवकों के घायल होने और 1 की मौत होने की खबर सामने आई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया। जहां एक गुट ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिये। इसी बीच 3 युवकों ने अपनी जान बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन दूसरे गुट ने ईंट-पत्थर चलाना जारी रखा। इस बीच 2 युवक तालाब से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि अमन कुमार के नहीं मिलने पर परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन सुबह युवक अमन कुमार (24) का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने मृतक के पिता गुलाब चंद के बयानों पर प्रिंस पुत्र गोला सिंह, प्रिंस पुत्र अवतार सिंह, मनप्रीत, लब्बू समेत 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपरोक्त विवाद में 3 व्यक्ति अमृतपाल (21), मोनी (22), हैप्पी (25) वर्ष का सरकारी अस्पताल बुढलाडा में इलाज चल रहा है। एस.एच.ओ सिटी भगवंत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए शरारती तत्वों को अपनी हरकतों से बाज आने को कहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!