आम आदमी पार्टी सरकार के लिए BJP कार्यकर्ता की ललकार

Edited By Urmila,Updated: 07 May, 2022 10:35 AM

bjp worker s call for aam aadmi party government

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब की भगवंत मान सरकार और अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकारी मशीनरी तथा पंजाब पुलिस के दुरुपयोग से घबराने वाले नहीं हैं और सरकारी ...

लुधियाना (गुप्ता): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब की भगवंत मान सरकार और अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकारी मशीनरी तथा पंजाब पुलिस के दुरुपयोग से घबराने वाले नहीं हैं और सरकारी दमन चक्र का डटकर मुकाबला करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता आपातकाल में भी नहीं डरे तो भगवंत मान सरकार और केजरीवाल से क्या डरेंगे। पंजाब में अराजकता का स्पष्ट प्रमाण यह है कि सरकार बनने के 50 दिनों में ही पंजाब में 40 हत्याएं हो चुकी हैं। फिरोजपुर से बैखोफ 250 किलोमीटर का सफर तय करके करनाल पहुंचने वाले 4 आतंकवादी हरियाणा में गिरफ्तार किए जाते हैं जबकि पंजाब पुलिस को उनके बारे में कुछ पता नहीं चलता। 

अश्विनी शर्मा ने कहा कि राजनीतिक बदलाखोरी से भरी ‘आप’ सरकार अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। लोकतंत्र विरोधी इस सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से दिल्ली से तजिन्द्रपाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने की भाजपा कड़ी निंदा करती है। पंजाब पुलिस द्वारा डरा-धमकाकर दिल्ली से बग्गा का अपहरण केजरीवाल के इशारे पर हुआ है। पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करना साफ दर्शाता है कि पंजाब की सत्ता मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल चला रहे हैं।

‘आप’ सरकार ने पंजाब के लोगों से किए वायदे तो क्या पूरे करने थे, सरकार ने डेढ़ महीने के कार्यकाल में 7 हजार करोड़ रुपए कर्जा ले लिया, बिजली सप्लाई की मंदी हालत के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है परंतु पंजाब सरकार अपने प्रचार के लिए पंजाब की सरकारी मशीनरी और पैसों का दुरुपयोग कर रही है जिसका भाजपा विरोध करेगी। पंजाब में संगठनात्मक रूप से भाजपा को मजबूत बनाने व राज्य के गंभीर मुद्दों पर विचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष 8 मई को लुधियाना आ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा लुधियाना के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील मैफिक, सुभाष डाबर भी उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!