भाजपा ने की नगर कौंसिल के 8 उम्मीदवारों की सूची जारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Jan, 2021 06:22 PM

bjp released the list of 8 city council candidates

पंजाब भाजपा ने नगर कौंसिल के कुल 17 वार्डों में से 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस संबंध में पंजाब........

जैतो(रघुनंदन पराशर): पंजाब भाजपा ने नगर कौंसिल के कुल 17 वार्डों में से 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस संबंध में पंजाब भाजपा प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग, आबजर्वर हरगोबिंद तिवारी लुधियाना व मंडल प्रधान भीमसेन मडाकिया ने संयुक्त रूप से बताया कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व कोर कमेटी की सहमति से वार्ड 2 से हीरा लाल, वार्ड 8 से राज कुमार शर्मा, वार्ड 9 से आशा रानी परवाना, वार्ड 11 से प्रोमिला गर्ग, वार्ड 12 से संदीप कुमार उर्फ टोनी शर्मा, वार्ड 14 से प्रदीप सिंगला, वार्ड 16 से भगवान दास व वार्ड 17 से संत राम को नगर कौंसिल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

उन्होंने बताया कि अन्य वार्डों के उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सभी 8 नगर निगमों व 109 नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के आम व उप-चुनाव पहली बार अकेले ही लड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!