Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2026 05:26 PM

कमजोर बांधों तथा नोचों को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए और सभी तरह के उचित प्रबंध किए जाएं।
फिरोजपुर (कुमार, परमजीत): डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा ने आने वाले मानसून के सीजन में बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही उचित प्रबंध करने के लिए अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की और उन्हें पहले से इंतजाम पक्का करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर बांधों तथा नोचों को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए और सभी तरह के उचित प्रबंध किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने सभी एस.डी.एम. और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान गंभीर स्थिति वाले गांवों रुकनेवाला, गट्टा बादशाह, काड़ा काली रायूण आदि गांवों का पहले से दौरा करके स्थिति का जायजा लिया जाए और बांधों, पुलियों, पुलों, सड़कों आदि को पहले से मजबूत किया जाए ताकि भारी बारिश और सतलुज में बढ़ते जलस्तर से कोई नुकसान न हो।
उन्होंने अधिकारियों को रेत की बोरियां, नाव, लाइफ जैकेट, फ्लड लाइट, सर्च लाइट, मैडीकल जरूरत का सामान आदि का पहले से इंतजाम करने की आदेश दिए और कहा कि सीवरेज की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ समय पर पूरा किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फिरोजपुर में जिला स्तर का एक फ्लड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 01632-244017 है और यह 24 घंटे काम करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here