मित्रां नू शौक हथियारां दा...! CM मान की इस तस्वीर को लेकर मचा बवाल, मजीठिया ने Tweet कर कसा तंज
Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2022 01:33 PM

सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।
पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए किए जा रहे सख्त एक्शन के बीच 10 साल के बच्चे पर हुई एफ.आई.आर. से सियासी जंग शुरू हो गई है। इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर उनकी एक पुरानी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।
दरअसल, मजीठिया ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री मान की दुनाली पकड़े एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फायर करते नजर आ रहे हैं। मजीठिया ने कैप्शन में लिखा,"मित्रां नू शौक हथियारां दा... लेकिन पर्चे बच्चों पर हो रहे हैं। साथ ही सी.एम. मान को टैग भी किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों मजीठा के कत्थूनंगल में 10 साल के बच्चे पर गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि तस्वीर पुरानी थी और तब वे बच्चा 4 साल का था। बता दें कि उक्त तस्वीर बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं थी बल्कि उसके पिता का अकाउंट था, जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने माना था कि बच्चे पर एफ.आई.आर. नहीं की जाएंगी और उसे आरोपी नहीं माना जाएगा।
Related Story

सुखपाल खैहरा का CM मान पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पर Live होकर कही बड़ी बात

CM भगवंत मान की टिप्पणियों को लेकर गरमाई सियासत, महिला आयोग के पहुंची कांग्रेस

मोगा में 'बदलाव रैली' को लेकर सुखमिंदरपाल ग्रेवाल का Tweet, कहा- पंजाब में नए युग की होगी शुरुआत

सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान पर साधा निशाना, जानें क्या दिया बयान

CM भगवंत मान की रैली की ओर बढ़ रहे किसानों की पुलिस से झड़प, कई किसान हिरासत में

"हमारा वक्त आएगा तो मुजरा करवाएंगे", बंटी रोमाना की CM मान को चेतावनी

नवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर तीखा हमला, पंजाब सिर चढ़े कर्जे बारे मांगा जवाब

फ्री राशन का विरोध करने वाले मान अब खुद राशन दे रहे, नौकरियों क्यों नहीं? मजीठिया ने घेरी AAP

श्री दरबार साहिब से जुड़ा एक और AI Video वायरल, मचा बवाल

सुखपाल खैहरा मामले में Live हुए प्रताप बाजवा, CM मान पर भी साधे निशाने