आधी रात को हुई बड़ी वारदात, घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुन दहशत में लोग

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Sep, 2020 06:39 PM

big tragedy occurred in the middle of the night

बीती रात 11 बजे कुछ हथियार बंद लोगों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाईं गई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर उनको घर से बाहर...

तरनतारन (विजय): तरनतारन के गांव शाबाजपुर में बीती आधी रात को कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से दो घरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं गई। चाहे इस वारदात में किसी का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ परन्तु इस घटना के साथ गाँव में दहशत का माहौल है। पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंच कर सी. सी. टी. वी. की मदद ली जा रही है। पुलिस की तरफ से अज्ञात लोगों की तरफ से चली गोलियों के खोल अपने कब्ज़े में लेकर अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस मौके घर वालों और गांव के सरपंच ने बताया कि बीती रात 11 बजे कुछ हथियार बंद लोगों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाईं गई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर उनको घर से बाहर आने के लिए कह रहे थे और अपशब्द बोलते हुए गोलियाँ चला रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने नजदीकी चौंकी को दी परन्तु पुलिस एक घंटे देर से आई। उन्होंने बताया कि जब से कांग्रेस सरकार आई है गुंडागर्दी और कत्ल की घटनाए बढ़ गई हैं यदि पुलिस समय पर आती तो हमलावर पकड़े जा सकते थे। 

उधर मौके पर पहुँचे थाना सदर के प्रमुख ने कहा कि परिवार के बयान लेकर अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्दी ही काबू कर लिया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!